नौबस्ता गंगा घाट का एएसपी ने किया निरीक्षण

Jul 13, 2025 - 19:10
Jul 13, 2025 - 19:19
 0  162
नौबस्ता गंगा घाट का एएसपी ने किया निरीक्षण

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) सावन माह के पहले सोमवार को लेकर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट का अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, और स्नान के लिए बांस व रस्सी से बनाई गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित पुलिस बल तैनात किया जाए और घाट की निगरानी लगातार होती रहे। घाट की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में है और सावन के आगामी सोमवारों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। इस मौके पर सीओ बृजमोहन राय, थानेदार टीबी सिंह, उत्कर्ष मिश्रा सहित मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0