दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फतेहपुर (आरएनआई) जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बीते चौबीस घंटे के अंतराल में दो लोगांे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी दिनेश सिंह के 37 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह उर्फ सोनू ने पत्नी से लड़ने के बाद घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहारी गांव निवासी स्व0 श्यामलाल के 50 वर्षीय पुत्र उदयभान ने मानसिक तनाव के चलते गांव के बाहर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0

