दूध डेयरी संचालक संदिग्ध अवस्था में गायब, परिजनों ने कोतवाली में दी सूचना
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम बनियन खेड़ा निवासी दूध डेरी संचालक मोहम्मद शमीम उम्र 29 वर्ष सोमवार की सुबह दुकान से संदिग्ध अवस्था में गायब हैं। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम बनियन खेड़ा निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र मजीद कछौना कस्बा में गौसगंज मार्ग पर तिरंगा डेयरी के नाम से दूध डेयरी संचालित करते हैं। पारिवारिक कलह से बिना कुछ बताएं सोमवार की सुबह दुकान खोलने के बाद कहीं चले गए। परिजन जब दोपहर को खाना लेकर दुकान पर आए, तब वह दुकान पर नहीं मिले, उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। आसपास दोस्तों, रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद परिजनों ने पुत्र के गायब होने की सूचना कोतवाली कछौना को दी। गुमशुदा युवक की होलिया लंबाई 5 फुट 4 इंच है। रंग गोरा है, कपड़ा जींस नीले रंग की, शर्ट सफेद चौखाना की पहने हुए हैं। परिजन काफी परेशान है, परिजनों ने बताया किसी व्यक्ति को गुमशुदा युवक की जानकारी हो तो कछौना पुलिस के सीयूजी नंबर 9454403557 व परिजन के नंबर 788116455 पर सूचना देने की कृपा करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



