दीवार गिरने से महिला समेत दो घायल

Aug 4, 2025 - 20:45
Aug 4, 2025 - 20:47
 0  270

फतेहपुर (आरएनआई) जनपद अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत सोमवार की सुबह बूंदाबांदी के दौरान कच्ची दीवार ढह जाने से महिला समेत दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के आंबी बिलन्दा निवासी सुखराज की 55 वर्षीय पत्नी अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान कच्ची दीवार ढह गयी। जिसके मलबे के नीचे दब गयी। उधर राधानगर थाना क्षेत्र के डूडा कालोनी निवासी शिवराज का 35 वर्षीय पुत्र घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। तभी बारिश के दौरान दीवार ढह गयी। जिसके मलबे नीचे वह दब गया। वहीं दोनो परिजनों ने आनन-फानन मलबे को हटाया और महिला व युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0