थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई, भूमि विवादों का समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश

Oct 11, 2025 - 17:52
Oct 11, 2025 - 17:54
 0  324
थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई, भूमि विवादों का समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना को0 शहर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतें सुनी गईं और उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। इस जनसुनवाई में नागरिकों ने अपने मुद्दों को सीधे अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया और प्रशासनिक तंत्र की सक्रियता से संतुष्टि व्यक्त की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)