तीन वांछितों को पुलिस ने दबोचा
फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव में बीते शुक्रवार की सुबह साजमा 28 वर्ष पत्नी इसराइल उर्फ इसराइल का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला था। इस मामले में मृतक महिला के पिता मोहम्मद इदरीश निवासी मोहल्ला सुनराही गली कस्बा जहानाबाद ने पति सहित ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने रविवार को बिंदकी कस्बे के मां ज्वाला देवी मंदिर के निकट बाईपास से तीन हत्या आरोपियों मृतक महिला के पति इसराइल उर्फ इसरैल 30 वर्ष ससुर सलीम 50 वर्ष पुत्र भूरा उर्फ भूरे शाह व सास मेहरून 48 वर्ष पत्नी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

