तहसील शाहाबाद में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Jun 21, 2025 - 15:00
Jun 21, 2025 - 15:00
 0  432
तहसील शाहाबाद में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

हरदोई (आरएनआई) आज तहसील शाहाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बड़ी संख्या में आम जन की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में जन सुनवाई से पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एक पेंड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इसके उपरांत जन सुनवाई प्रारम्भ हुई। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आये लोगों की मौके पर ही वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन पात्रों की सूची बनाई तथा इस सम्बन्ध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप योजना के पात्र बच्चों की भी सूची बनवाई गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्रवाई प्रारम्भ करायी गयी। कई पात्र लोगों के मौके पर ही राशन कार्ड बनवाये गए। जिलाधिकारी ने कहा कि राशन कार्ड धारकों को जान बूझ कर राशन न देने की शिकायत की जाँच कर सम्बंधित कोटेदार की जवाबदेही तय की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चकरोड पर कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाये। पैमाइश के प्रकरणों को लंबित न रखा जाये। पैमाइश रिपोर्ट पैमाइश के उपरांत तत्काल प्रेषित की जाये। अंशनिर्धारण व नक्शा दुरुस्ती के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। मेड़बंदी की कार्रवाई में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। मेड़बंदी की कार्रवाई में अनावश्यक विलम्ब पर जिलाधिकारी में राजस्व निरीक्षक प्रमोद मिश्रा का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एक गर्भवती महिला के मामले में तत्काल अल्ट्रासॉउन्ड कराने व आशा के माध्यम से समस्त सुविधाएं दिलाने के निर्देश दिए। एक बुजुर्ग द्वारिका का मौके पर ही जब आयुष्मान कार्ड बना तो उनके चेहरे पर ख़ुशी आ गयी। रामवती नाम की एक महिला को समाज कल्याण विभाग से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का तत्काल लाभ दिलाने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भूमि विवाद के मामले में राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम समन्वय बनाकर मौके जाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे। किसी भी विवाद को गंभीर न होने दिया जाये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उप जिलाधिकारी शाहाबाद तान्या सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)