डीएम ने मांगी पौधारोपण की ग्राउंड रिपोर्ट: फोटो सहित जीवित पौधों का सत्यापन अनिवार्य

डीएम अनुनय झा बोले – पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी सुनिश्चित करें।

Oct 14, 2025 - 15:58
Oct 14, 2025 - 15:59
 0  270
डीएम ने मांगी पौधारोपण की ग्राउंड रिपोर्ट: फोटो सहित जीवित पौधों का सत्यापन अनिवार्य

हरदोई (आरएनआई) स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार को जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में डीएम ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण के तहत लगाए गए पौधों में कितने जीवित हैं, इसका फोटो सहित सत्यापन रिपोर्ट (आख्या) तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाकर औपचारिकता पूरी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा, सिंचाई और संरक्षण के ठोस उपाय भी किए जाएं।जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा तटवर्ती गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण अभियान चलाया जाए तथा गंगा किनारों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सख्ती से कहा कि गंगा में किसी भी नाले का प्रवाह न होने दिया जाए और वायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्धारित समय में कराया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, प्रभागीय निदेशक जे.बी. सैंडे, अपर जिलाधिकारी वीरा प्रियंका सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूमिण्मा श्रीवास्तव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला गंगा समिति के सदस्य अशोक कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)