डीएम की अध्यक्षता मे निकाय व डूडा की बैठक सम्पन्न
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर विकास व डूडा की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के टाइड व अनटाइड फंड में अवशेष धनराशि से विकास कार्य कराये जाये। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत साफ-सफायी व्यवस्था को सुदृढ किया जाये। सभी नगर निकायों में जीआईएस सर्वे जल्द कराया जाये। सीवरेज एवं जल निकासी के सम्बन्ध मे विस्तार से समीक्षा करते हुये सम्बन्धित से जानकारी ली। उन्होंने वार्षिक/मासिक लक्ष्य तथा वर्तमान माह मे निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष्य प्राप्ती एवं अवशेष मामलों मे कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल योजना की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि कान्हा गौशाला की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा जाये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि नगर निकायों मे निर्माणधीन कार्य परियोजनाओं को पूरा करने का कार्य शीघ्रता से किया जायें।
उन्होंने डूडा द्वारा कराये जा रहें कार्यो के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो भी निर्माण कार्य है वह गुणवत्तायुक्त ढग से कराये जाये। नगर निकायों के आय के स्रोत बढ़ाये जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



