डिंपल यादव पर टिप्पणी से नाराज़ सपा कार्यकर्ताओं ने न्यूज स्टूडियो में मौलाना साजिद रशीदी से की हाथापाई

लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मौलाना के खिलाफ पहले से ही सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज है। 

Jul 30, 2025 - 10:08
 0  243
डिंपल यादव पर टिप्पणी से नाराज़ सपा कार्यकर्ताओं ने न्यूज स्टूडियो में मौलाना साजिद रशीदी से की हाथापाई

नोएडा (आरएनआई) नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

घटना की शुरुआत तब हुई, जब एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान डिंपल बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इस बयान ने सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला दिया। 

नोएडा के सपा कार्यकर्ता मोहित नागर और उनके साथ कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मौलाना के खिलाफ पहले से ही सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज है। 

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बीजेपी ने इसे महिला अपमान का मुद्दा बनाकर सपा पर निशाना साधा, जबकि सपा ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया। डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी को मणिपुर जैसे मुद्दों पर भी उतना ही जोर देना चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौलाना ने अपने बयान पर कायम रहने की बात कही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.