झारखंड-दिल्ली पूजा स्पेशल में बम की अफवाह, अलीगढ़ जंक्शन पर 42 मिनट चली सघन जांच
अलीगढ़/नई दिल्ली (आरएनआई)। झारखंड से दिल्ली आ रही पूजा स्पेशल एक्सप्रेस में शनिवार रात बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन को 42 मिनट तक रोका गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP), स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (SIB), क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (CIB) और सिविल पुलिस की संयुक्त टीमें अलर्ट हो गईं। अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने भी स्थिति पर नजर रखी।
ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया और प्लेटफॉर्म खाली कराया गया। सभी डिब्बों में डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल स्क्वायड और हैंड-हेल्ड डिटेक्टर से जांच की गई। स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों, पार्सल वैन और प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह ने बताया कि जांच में कोई बम या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। ट्रेन को रात 12:30 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली के आनंद विहार के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों को किसी वैकल्पिक व्यवस्था की आवश्यकता नहीं पड़ी।
रेलवे ने कहा कि त्योहारों के सीजन में स्पेशल ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



