जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Nov 27, 2025 - 19:09
Nov 27, 2025 - 19:13
 0  81
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई) आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने कारागार के भोजनालय का भी निरीक्षण किया और जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बीमार बंदियों की उचित जांच कराई जाए तथा गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जाए।

इस अवसर पर डिप्टी जेलर योगेश कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)