जिलाधिकारी ने भूमि विवाद और अवैध कब्जों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Aug 26, 2025 - 18:51
Aug 26, 2025 - 18:53
 0  297
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद और अवैध कब्जों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में कुल 52 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें भूमि विवाद और अवैध कब्जों के मामले प्रमुख रूप से सामने आए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पैमाइश और अंश निर्धारण के प्रकरणों में किसी प्रकार की देरी न हो। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि चकरोड और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।

साथ ही जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिया कि विशेष कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान दो बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)