जिलाधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठकः- अनुनय झा
हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में मान्यता प्राप्त/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर के सम्बन्ध मे चर्चा की।
उन्होने एसआईआर प्रक्रिया के बारे मे विधिवत जानकारी देते हुये कैसे फार्म भरना है की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। एसआईआर के सम्बन्ध मे राजनैतिक दलों ने एसआईआर के बारे मे जिलाधिकारी से अपने अपने सवालो को पूछ कर विधिवत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई मतदाताओं को यह भ्रम है कि उनका नाम 2003 की मतदाता सूची में है या नहीं, इस संबंध में सभी बीएलओ को 2003 की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा मतदाता स्वयं भी उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट या किसी जन सेवा केंद्र के माध्यम से यह जानकारी चेक कर सकते हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



