जिलाधिकारी ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने बाल संप्रेषण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। उन्होंने संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों से उनके खान-पान व शिक्षण आदि के संबंध में संवाद किया। जिलाधिकारी ने विवेकानंद पुस्तकालय में वहां की व्यवस्थाएं देखी और वहाँ अध्ययनरत किशोरों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों के शयनकक्ष व बाथरूम आदि की व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को खाना खाने के लिए एक डाइनिंग हॉल की व्यवस्था की जाए तथा पर्याप्त संख्या में कुर्सी व मेज आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। क्लास रूम की छत को ठीक कराया जाए। आगे की बाउंड्री वाल को ठीक कराया जाए उन्होंने परिसर में ओपन जिम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन संगीत शिक्षक द्वारा बच्चों को संगीत का प्रशिक्षण दिया जाए। परिसर के सामने के तालाब को विकसित किया जाए। उन्होंने बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक सौरभ पाठक को निर्देश दिया कि बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखा जाए। अपने व्यवहार में पूरी संवेदनशीलता रखी जाए। बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाया जाए। जिलाधिकारी ने नवनिर्मित चहारदीवारी को देखा। भोजन आदि की व्यवस्था के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। संप्रेषण गृह के बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

