जिलाधिकारी ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सघन निरीक्षण

Jul 15, 2024 - 20:10
Jul 15, 2024 - 20:11
 0  783
जिलाधिकारी ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सघन निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सवायजपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गावों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले बरौली के पंचायत घर में स्थापित बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शरणालय में रुके हुए बाढ़ प्रभावित लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि भोजन आदि की व्यवस्था समय से हो रही है। एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी एक भैंस गाँव में रह गयी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल भैंस को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि प्रभावित लोगों की स्पष्ट सूची बनाई जाये। सूची के अनुसार लोगों को भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि बीमार पशुओं का तत्काल इलाज किया जाये। सभी प्रभावित ग्रामों में पशुपालन विभाग की टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि गावों में बीमार व्यक्तियों का तत्काल इलाज किया जाये। बरौली ग्राम के बाढ़ शरणालय को देखने के उपरांत जिलाधिकारी मानीमऊ ग्राम पहुंचे। यहाँ उन्होंने ग्रामवासियों से बात की। उन्होंने कहा कि अपनी जान को जोखिम में न डालें। पानी में पैदल यात्रा न करें। आवागमन के लिए नाव या मोटरबोट का प्रयोग करें। ग्राम प्रधान, लेखपाल, सचिव व कोटेदार लगातार प्रभावित प्रभावित ग्रामों में रहें। मानीमऊ के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम सठियामऊ की बाढ़ को देखा। उन्होंने उप जिलाधिकारी सवायजपुर को निर्देशित किया कि प्रत्येक गाँव में नाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। आवश्यकतानुसार मोटर बोट की व्यवस्था की जाये। उन्होंने तड़ौरा ग्राम की ओर से आने वाले ग्रामीणों से तड़ौरा व रौरा ग्राम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी को उन्होंने तत्काल मोटर बोट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान सभी सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारी व तहसील सवायजपुर के सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 
सांडी विकास खण्ड के विभिन्न ग्रामों में बाढ़ की स्थिति देखने के बाद जिलाधिकारी सदर तहसील के पुरौरी ग्राम में बाढ़ प्रभावितों के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था को देखा। प्रधान व सचिव द्वारा जानकारी दी गयी भोजन पकाने के बाद प्रत्येक प्रभावित परिवार तक पहुंचा दिया गया है जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से भी की। बीमार लोगों व उनके पशुओं के लिए दवा वितरण का कार्य देखा। पुरौरी से हरदोई आते समय सड़क के किनारे जिलाधिकारी ने एक बीमार गाय को देखा। उनके निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम तत्काल गाय को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि शाहाबाद के क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम हो रहा है। अब जलप्रवाह सवायजपुर की ओर तेजी से हो रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी विद्यालयों को बन्द कर दिया गया है। प्रत्येक गाँव में मेडिकल व पशुपालन विभाग की टीमें लगायी गयी हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)