जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर निकाय व डूडा की बैठक

Aug 12, 2025 - 17:13
Aug 12, 2025 - 17:13
 0  243
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर निकाय व डूडा की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में  जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर निकायों व डूडा की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 15वें वित्त के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार नगर निकायों में विकास कार्य कराये जाएं। नगर निकायों में पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। वाटर टैंकरों की आवश्यकतानुसार खरीद की जाये। ई रिक्शा की पर्याप्त संख्या में खरीद करायी जाये। निकायों में वेंडिंग जोन बनाये जाएं। सांडी व शाहाबाद नगर निकाय में आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना करायी जाये। बिलग्राम नगर पालिका में दुकाने बनवायी जाये। बाबा मंशानाथ मंदिर का द्वार बनवाया जाये। मल्लावां में वेंडिंग जोन बनवाया जाये। शाहाबाद नगर निकाय में विद्यालयों में सुविधाओं के उच्चीकरण के लिए कार्य किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)