जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा कार्यालय की गजब कार्यशैली, ट्रायल सोमवार से शुरू, धरातल पर तैयारी शून्य
मथुरा (आरएनआई) मथुरा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा जुलाई 2025 से यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में स्टाफ और विद्यार्थियों की उपस्थिति को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए जाने के ऐतिहासिक तैयारी शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर जिलों में तैनात शिक्षा अधिकारी ट्रायल को कितना सफल बना पाते है वह आने वाला समय बतायेगा ।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माध्यमिक विद्यालयों में पारंपरिक उपस्थिति व्यवस्था का डिजिटलीकरण करने की दिशा में कदम उठाने का निर्णय लिया है ।
भगवती सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अनुसार जुलाई 2025 से प्रदेश के समस्त यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यार्थियों एवं समस्त स्टॉफ अपनी उपस्थिति दर्ज किया करेंगे।
इस दिशा में विभाग द्वारा विद्यार्थियों एवं समस्त स्टॉफ की ऑनलाइन उपस्थिति हेतु एक पोर्टल तैयार किया है , इस डिजिटल प्रणाली का डेमो 23 जून से शुरू हो जाएगा और जुलाई 2025 से माध्यमिक विद्यालयों में लागू किया जाएगा । यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज प्रारंभ होने से एक तरफ विद्यालयों में पढ़ाई नियमित होगी , फर्जी उपस्थिति पर रोक लगेगी , छात्र उपस्थिति का वास्तविक डाटा प्राप्त होने से ड्रापआउट दर को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई की निगरानी में सहायता मिलेगी वहीं दूसरी तरफ माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों को शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रतिदिन समय से बुलाने को लेकर उत्पन्न होने वाले बेवजह के विवादो में राहत मिलेगी।
ऑनलाइन उपस्थिति का नियम लागू हो जाने से हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम उपस्थिति का नियम भी प्रभावी तरीके से लागू हो सकेगा । गौर तलब है कि वर्तमान में तमाम छात्र-छात्राएं माध्यमिक विद्यालयों में नाम लिखवाकर सिर्फ परीक्षाएं देने आते हैं । पूर्व में शासनादेश जारी हुआ था कि पढ़ाई सीसीटीवी कैमरे फुटेज में कराई जाए लेकिन जो विद्यालय परीक्षा केंद्र बनते रहे है वहां यह व्यवस्था आज भी काफी हद तक चल रही है जो केंद्र नहीं हैं वहां लागू कराने में शिक्षा अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं ली।
बोर्ड द्वारा पिछली वर्ष एक अभिनव प्रयास किया गया जो काफी सफल रहा था जिसके अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षकों के द्वारा आवंटित कॉलेजों में अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर से ही अंक अपलोड करने की व्यवस्था थी। बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के बोर्ड प्रश्नों को रखने के लिए चार- चार अलमारियों की व्यवस्था रही हो या परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त प्रश्न पत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई हो या अंकपत्रों / प्रमाणपत्रों को नए रूप में छपवाने की व्यवस्था रही हो या मूल्यांकन कार्य न करने वाले 35 हजार परीक्षकों का चिन्हांकन आसानी से कर लिया गया था और ऑन लाइन सीसीटीवी कैमरे फुटेज द्वारा प्रश्न पत्रों की छेड़छाड़ पर काफी हद तक रोक लगी अब यूपी बोर्ड में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं स्टाफ की ऑनलाइन उपस्थिति लिए जाने का निर्णय अभिनव उपलब्धि होगी यदि यह प्रयोग ट्रायल तौर पर सफल होता हैं और जुलाई में लागू हो जाता है तो उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं माध्यमिक विद्यालयों की गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार होगा और जिन विद्यालयों में विद्यार्थी कम है उनका आने वाले समय में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ मर्जन करने में मदद मिलेगी क्योंकि जिन विद्यालयों में स्टाफ को सरकार वेतन दे रही हैं और वहां बच्चे कम है ओर अनुपात में स्टॉफ ज्यादा है उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के गुणात्मक सुधार एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु किए जा रहे सार्थक क्रांतिकारी एवं अभिनव प्रयास को लेकर देखना होगा कि जब इस संबध मे रविन्द्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा से व्हाट्स अप मैसेज कर जानने का प्रयास किया गया कि आपके स्तर से सभी माध्यमिक विद्यालय को आदेशित किया गया है या नहीं लेकिन वह अपना पक्ष उपलब्ध नहीं कराया साफ प्रतीत होता हैं कि वह रुचि नहीं ले रहे हैं। अब देखना होगा की वह उक्त ट्रायल को कितना सफल बना पाते है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



