जिला जज व डीएम ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

Aug 19, 2025 - 19:56
Aug 19, 2025 - 19:57
 0  162
जिला जज व डीएम ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई) जिला जज संजीव शुक्ला और जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके खानपान, शिक्षा व रहन-सहन की जानकारी ली।

डीएम ने निर्देश दिए कि बच्चों के लिए डाइनिंग हॉल व पर्याप्त कुर्सी-मेज की व्यवस्था हो तथा सम्प्रेक्षण गृह की बाउंड्रीवाल छह फीट ऊँची कराई जाए। अधीक्षक को बच्चों के साथ दोस्ताना व संवेदनशील व्यवहार रखने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने खेल मैदान का निरीक्षण कर बच्चों के लिए वॉलीबॉल व बैडमिंटन की सुविधा उपलब्ध कराने व पौष्टिक भोजन रोस्टर अनुसार देने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज भूपेन्द्र सिंह, सीडीओ सान्या छाबड़ा व जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)