जहानाबाद चेयरमैन ने बाढ़ पीड़ितों के पोछें आंसू, राहत सामग्री वितरित कर हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
फतेहपुर (आरएनआई) आदर्श नगर पंचायत जहानाबाद के चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। चेयरमैन के पहुंचते ही बाढ़ पीड़ित गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़े। चेयरमैन ने जहां उनके आंसू पोछे वहीं खाद्य सामग्री का वितरण कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी की हरसंभव मदद की जाएगी।
बताते चलें कि बाढ़ प्रभावित ग्राम सभा दसौली, ललौली, शिवदास का डेरा, कललू डेरा, धनिया डेरा, पिपरूवा डेरा, महिपाल डेरा में हालात बद से बदतर हो गए हैं। बाढ़ के पानी के चलते कई कच्चे मकान टूटकर गिर गए हैं। जिससे लोग ऊंचाई पर पहुंचकर तिरपाल डालकर रहने के लिए विवश हैं। गुरूवार को आदर्श नगर पंचायत जहानाबाद के चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन अपने समर्थकों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। चेयरमैन को अपने बीच देखकर कई बाढ़ पीड़ित उनके गले लग कर रो पड़े। चेयरमैन श्री हसन ने बाढ़ पीड़ितों के आंसू पोछे। उन्होने कहा कि आपदा की स्थिति में वह सभी के साथ खड़े हैं। बाढ़ पीड़ितों को शासन से हरसंभव मदद दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि बाढ़ की त्रासदी से निपटने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांगे भी उठाई जाएंगी। उन्होने बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर राहत पहुंचाने का काम किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



