जल जीवन मिशन के तहत पाइप पेयजल परियोजनाओं का आकस्मिक निरीक्षण, समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा ने नयागांव ब्लॉक अहिरोरी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पाइप पेयजल परियोजना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से वार्ता कर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान श्री सुंदरलाल ने अवगत कराया कि लगभग 15 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति देखी और जल निगम के अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने ग्राम गोदहाई का भी निरीक्षण किया। यहां ग्रामवासियों ने पेयजल आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल-फ्री नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।
निरीक्षण के दौरान डॉ. रामप्रकाश (जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी), श्री नवनीत सिंह (अर्थशास्त्र अभियंता, जल निगम), श्री सुधीर कुमार (अवर अभियंता, जल निगम) एवं ग्राम प्रधान श्री सुंदरलाल मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



