जन सुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों को मिला न्याय

Jun 18, 2025 - 23:04
Jun 18, 2025 - 23:06
 0  81
जन सुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों को मिला न्याय

हरदोई (आरएनआई) आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। आज जन सुनवाई में कुल 90 शिकायतें आयीं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। अब तक वंचित पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाया गया। आज कुल 06 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। इस प्रकार से नये जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही कुल 81 आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। उन्होंने सुनवाई के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाये। पात्रों को नियमानुसार मत्स्य पालन के पट्टों का आवंटन किया जाये। अंश निर्धारण व बटवारे के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। पैमाइश के मामलों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित कराया जाये। अंश दुरुस्ती के मामलों में देरी न की जाये। जन सुनवाई के दौरान एक महिला अपने बच्चों के साथ पहुँची जिसके पति का देहांत हो चुका था। महिला ने बताया कि उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी अब तक नहीं बना है। जिलाधिकारी ने महिला के दो बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करवाया जाये। महिला को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित कराया जाये। एक वृद्ध महिला गया कुमारी आयुष्मान कार्ड पाकर अत्यंत प्रसन्न हुई और जिलाधिकारी को आशीर्वाद दिया। सुमन खन्ना नाम की एक वृद्ध महिला जो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी, जिलाधिकारी उनकी कुर्सी के पास स्वयं उठकर गए और उनकी समस्या सुनी। जिलाधिकारी ने उनका आधार कार्ड देखकर आयुष्मान कार्ड तुरंत बनवाया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)