जन सुनवाई में पात्रों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Jul 14, 2025 - 19:11
Jul 14, 2025 - 19:18
 0  108
जन सुनवाई में पात्रों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

हरदोई (आरएनआई) आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। आज जन सुनवाई में कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित  कराया गया। मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल 02 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही कुल 163 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वरासत का कोई प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब न किया जाये। सोमवती नाम की महिला को पति के देहांत के बाद निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित कराया गया। उनका पंजीकरण पारिवारिक लाभ योजना में कराया गया। उनके बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। सुशीला नाम की एक महिला के दो बेटों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया गया। श्यामलाल के एक बुजुर्ग की मौके पर वृद्धावस्था पेंशन बनवायी गयी। एक महिला अरुणा देवी को कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए तथा उनके पुत्र को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया। आवास विकास में रहने वाले अक्षय कुमार गुप्ता नाम के एक युवक को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया। सुबुही नाम की एक परित्यक्त महिला के दो बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया गया। दिव्यांशु मिश्रा नाम का एक बच्चा जो अपनी माँ सोनी के साथ आया था, को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया गया। नरेन्द्र नाम के एक दिव्यांग युवक को दुकान संचालन योजना का लाभ दिलाया गया। आशाराम नाम के एक दिव्यांग व्यक्ति को दुकान संचालन योजना का लाभ दिलाया गया। साथ ही उनके दामाद की मृत्यु हो जाने के कारण एक नाती व एक नातिन को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया गया। जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी नहने राम, उप जिलाधिकारी भूमिका राजबहादुर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)