जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 74 शिकायतें

Jul 31, 2025 - 19:09
Jul 31, 2025 - 19:10
 0  81
जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 74 शिकायतें

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। आज 01 बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई में कुल 229 आयुष्मान कार्ड बनवाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। थाकबंदी के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की जाये। फूल सिंह नाम के इंटर के एक छात्र जिसके माता पिता का देहांत हो चूका है, को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। उसका अंत्योदय कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए तथा साथ ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फूल सिंह की बहन को भी बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)