छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, दो लेक्चरर्स समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु (आरएनआई) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा की ओर से कई बार दुष्कर्म के प्रयासों का आरोप लगाने के बाद दो लेक्चरर्स (व्याख्याताओं) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू सिटी पुलिस के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र, संदीप और उनके दोस्त अनूप ने पीड़िता को मारपीट के वीडियो के जरिए बहकाया और धमकाया। यह घटना एक महीने पहले हुई थी। माता-पिता ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग को इसकी सूचना दी है। मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आयोग के निर्देश पर जांच चल रही है।
इस बीच एक अन्य मामले में बेंगलुरु में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति की उसके घर के बाहर चार-पांच लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। शिवकुमार उर्फ बिकलू शिवा मंगलवार को हलासुरु में वॉर मेमोरियल सर्कल के पास अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी कार में सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तस्वीरों में शिवा के मस्तिष्क सहित आंतरिक अंग बाहर निकले हुए दिखाई दे रहे हैं। नृशंस हत्या को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। भारतीनगर पुलिस उपायुक्त डी. देवराज और संयुक्त पुलिस आयुक्त रमेश बनोठ ने घटनास्थल का दौरा किया है। आगे की जांच जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



