छात्रवृत्ति आवेदन में लापरवाही पर CDO का सख्त रुख, संस्थानों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

Nov 28, 2025 - 18:07
Nov 28, 2025 - 18:10
 0  216
छात्रवृत्ति आवेदन में लापरवाही पर CDO का सख्त रुख, संस्थानों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा  विकास भवन, सभागार में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर अन्य दशमोत्तर कक्षाएं) योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा बैठक की गयी।उक्त बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्राचार्य, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय/नोडल अधिकारी (दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना), हरदोई तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारियों/प्राचार्य/प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।  मुख्य विकास अधिकारी द्वारा  छात्रों द्वारा Online Finally Submitted  आवेदन पत्रों के सापेक्ष शिक्षण संस्थान द्वारा एक भी आवेदन पत्र ऑनलाइन अग्रसारित न किये जाने की समीक्षा की गयी तथा  ऑनलाइन अग्रसारित करने हेतु लम्बित आवेदन पत्रों पर असन्तोष व्यक्त किया गया। साथ ही शिक्षण संस्थान स्तर पर ऑनलाइन अग्रसारण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों को समयान्तर्गत शत-प्रतिशत आवदेन पत्रों को अग्रसारित करने की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पोर्टल संचालन की गति धीमी होने की दशा में कार्य दिवस के उपरान्त भी अग्रसारण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।   मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अनुपस्थित रहे नोडल अधिकारियों/प्राचार्य/प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। लम्बित आवेदन पत्रों को ससमय अग्रसारित न करने की दशा में सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों को  नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)