चोरों ने विद्या के मंदिर को बनाया निशाना, कक्षों में लगें पंखे व अन्य सामग्री चोरी
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत चोरों ने विद्या के मंदिर प्राथमिक विद्यालय गौसगंज को भी नहीं छोड़ा, वृहस्पतिवार की रात में विद्यालय का ताला तोड़कर कक्ष के ताले तोड़कर पंखा आदि सामग्री चोरी की घटना को अंजाम दिया। पूरे प्रकरण की जानकारी इंचार्ज अध्यापिका वंदना अग्रवाल ने पुलिस चौकी गौसगंज को सूचना दी। पुलिस की शिथिल कार्यशैली के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विकास खण्ड कछौना/थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम सभा गौसगंज में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। वृहस्पतिवार की रात चोरों ने विद्यालय के कक्षों का ताला तोड़कर विद्यालय में लगे पंखे व अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। विद्यालय के आवश्यक अभिलेखों को भी नुकसान पहुंचाया, शुक्रवार की सुबह इंचार्ज अध्यापिका ने विद्यालय का गेट खुला देखकर दंग रह गई। विद्यालय के अंदर जाकर देखा कक्षा के दरवाजे के तले चुचे पड़े हैं कक्षा में लगे पंखे गायब थे काफी सामग्री वह अभिलेख क्षतिग्रस्त किया गया था इस घटना से इंचार्ज अध्यापिका काफी भयभीत हो गई उन्होंने पूरे मामले की सूचना चौकी गौसगंज को दी पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है सीसीटीवी कैमरा हवाल गई है विद्यालय में चोरी की घटना से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



