चाकू मारकर घायल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई (आरएनआई) थाना पाली पुलिस ने मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 11 सितम्बर 2025 का है। पीड़िता श्रीमती भगवन्ना पत्नी स्व. श्यामचरण दुबे निवासी ग्राम कछेलिया थाना पाली जनपद हरदोई की तहरीर पर पुलिस को जानकारी दी गई थी कि बीती रात उनके पुत्र पर गाँव के ही सतीश सिंह चौहान पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम कछेलिया ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद थाना पाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 401/25 धारा 118(1)/352/351(3) बीएनएस में पंजीकरण कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
थाना पाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त सतीश सिंह चौहान पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम कछेलिया को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



