घर घर पहुंचेगी मतदाता सूचना पर्ची

Apr 6, 2024 - 21:08
Apr 6, 2024 - 21:17
 0  945
घर घर पहुंचेगी मतदाता सूचना पर्ची

हरदोई (आरएनआई) जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूचना पर्ची(वोटर इनफार्मेशन स्लिप) का वितरण कराया जायेगा। यह पर्ची मतदान के 5 दिन पूर्व तक सभी मतदाताओं तक पहुंचा दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार तक वोटर इनफार्मेशन गाइड भी पहुँचायी जाएगी। वोटर इनफार्मेशन गाइड परिवार के अनुसार वितरित की जाएगी। अर्थात प्रत्येक परिवार के पास एक वोटर इनफार्मेशन गाइड उपलब्ध होगी। इस पर मतदान केन्द्र व बूथ के नाम का उल्लेख होगा। वोटर इनफार्मेशन स्लिप प्रत्येक मतदाता के लिए होगी। इस पर मतदाता क्रमांक उल्लिखित होगा।उन्होंने निर्देश दिया है कि इनका वितरण ससमय सुनिश्चित कर लिया जाये। सम्बंधित ईआरओ वोटर इनफार्मेशन गाइड व वोटर इनफार्मेशन स्लिप के वितरण की नियमित समीक्षा करते रहें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)