गौतमबुद्ध नगर: कनावनी गांव में पोलियो अभियान से ‘सेहत सही लाभ कई’ का संदेश जन-जन तक पहुँचा
गौतमबुद्ध नगर (आरएनआई) जनपद के कनावनी गांव में स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एएनएम एवं आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोलियो कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से ‘सेहत सही लाभ कई’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। आंगनवाड़ी केंद्र पर बूथ लगाकर तथा घर-घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
पोलियो कैंप के सफल आयोजन एवं स्वास्थ्य जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा सेहत सही लाभ कई अभियान के अंतर्गत सेहत मित्र के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष सहयोग के लिए एएनएम शर्मीला सिंह एवं कनावनी गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गोल्डी दीदी को सेहत मित्र की भूमिका निभाने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया गया।
एएनएम शर्मीला सिंह ने बताया कि आशा और एएनएम मिलकर घर-घर सर्वेक्षण करती हैं, नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण व स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं तथा बच्चों को समय-समय पर आवश्यक टीकाकरण उपलब्ध कराती हैं। साथ ही महिलाओं को आयरन, कैल्शियम एवं अन्य आवश्यक दवाइयां दी जाती हैं और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन भी आशा व एएनएम की उपस्थिति में किया गया, जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सका।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

