गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी का हुआ गठन, सरदार संतोष सिंह बग्गा बने नए प्रधान

Jul 30, 2025 - 20:26
Jul 30, 2025 - 20:30
 0  351
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी का हुआ गठन, सरदार संतोष सिंह बग्गा बने नए प्रधान

फतेहपुर (आरएनआई) गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा कमेटी का गठन हुआ। पूर्व प्रधान सरदार चरनजीत सिंह की अत्यधिक व्यस्तता के चलते संरक्षक मंडल को इस्तीफा प्रेषित किया। संरक्षक मंडल ने कमेटी का पुनर्गठन किया। संरक्षक मंडल के सदस्यों सरदार जसवीर सिंह बग्गा, सरदार गोविंद सिंह ने नए प्रधान के रूप में सरदार संतोष सिंह बग्गा को चुना। 

इसके अलावा सचिव पद पर सरदार परमजीत सिंह बग्गा, सरदार नरिंदर सिंह बग्गा, उप प्रधान में गुरमीत सिंह (उमंग), नरिंदर सिंह बग्गा व कोषाध्यक्ष सरदार सुरिंदर सिंह को बनाया गया। संगत ने नई कमेटी को सहमति प्रदान कर बधाई दी। इस मौके पर गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के ग्रन्थी कुलदीप सिंह, संगत में हरमिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, सरदार पिम्मी सिंह, गुरचरण सिंह, जसवीर सिंह बंटी, जसविंदर सिंह, मनमीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, कुलजीत सिंह, रमिंदर सिंह, निरंजन सिंह सोनू, गुरमीत सिंह (बब्बू), सरदार खड्क सिंह ने सहमति प्रदान कर  कमेटी के प्रधान सरदार संतोष सिंह को बधाई दी। सरदार चरनजीत सिंह ने कहा कि व्यस्तता के चलते कमेटी से इस्तीफा दिया है। नई कमेटी में रहकर कमेटी का पूरा सहयोग करेंगे और नए प्रधान सरदार संतोष सिंह को बधाई दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0