गुना में गुनिया नदी पुनर्जीवन अभियान शुरू, गोपालपुरा तालाब-नाले से हुआ शुभारंभ

Aug 18, 2025 - 20:54
Aug 18, 2025 - 20:58
 0  675
गुना में गुनिया नदी पुनर्जीवन अभियान शुरू, गोपालपुरा तालाब-नाले से हुआ शुभारंभ

गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन ने आज से गुनिया नदी के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य के तहत गोपालपुरा तालाब उड़िया नदी से प्रारंभ कर दिया है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में इस महत्त्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ भगतसिंह कॉलोनी से हुआ।

कलेक्टर श्री कन्याल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और बताया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से यह नदी पुनर्जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक चलने वाले इस कार्य में जेसीबी, पोकलेन मशीन, डम्पर और ट्रैक्टर-ट्राली जैसी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि प्रतिदिन कार्य प्रारंभ और समापन पर स्थल की तस्वीरें अपलोड की जाएंगी, ताकि जनता सीधे तौर पर कार्य की प्रगति देख सके।
कलेक्टर श्री कन्‍याल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि गुनिया नदी का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज इस जनहित के कार्य में सहयोग करेंगे तो भविष्य में बाढ़ जैसी आपदाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई।
आज इस दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्‍डे, प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार गुना सहित नगर पालिका, उद्यानिकी, कृषि विभाग की टीम उपस्थित रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0