गिगियानी मोहल्ले में दीवार गिरने से 50 बकरियों की मलबे में दबकर मौत, हटाया जा रहा है मलवा

Aug 5, 2025 - 15:41
Aug 5, 2025 - 15:41
 0  378
गिगियानी मोहल्ले में दीवार गिरने से 50 बकरियों की मलबे में दबकर मौत, हटाया जा रहा है मलवा

शाहाबाद (आरएनआई) शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गिगियानी मोहल्ले में एक कच्ची दीवार गिर जाने की वजह से मलबे में दबकर 50 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई । जिन्हें मलवे से निकाला जा रहा है। लगभग 35 बकरियों के शव निकाले जा चुके हैं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला की गिगियानी निवासी खालिद कुरैशी उर्फ नन्हे मियां पिछले काफी दिनों से बकरियों का कारोबार करते हैं। रात्रि में लगभग 55 बकरियां और बच्चे बंधे हुए थे। मंगलवार को सुबह 6:30 बजे अचानक कच्ची दीवार भर भरा कर बकरियों के ऊपर गिर पड़ी। दीवार के मलवे में सभी बकरियां और बच्चे दब गए। जिससे खालिद कुरैशी का लगभग ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया है। समाचार प्रकाशन तक 35 बकरियों के शव निकाले जा चुके थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0