गाजियाबाद: ज्वेलरी शॉप में लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, नकदी और गहने बरामद

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन स्थित लिंक रोड़ थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को मानसी ज्वेलर्स पर SWIGGY और BLINKIT की ड्रेस पहनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को स्वाट टीम, लिंक रोड़ थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

Jul 31, 2025 - 20:07
 0  216
गाजियाबाद: ज्वेलरी शॉप में लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, नकदी और गहने बरामद

गाजियाबाद (आरएनआई) गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन स्थित लिंक रोड़ थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को मानसी ज्वेलर्स पर SWIGGY और BLINKIT की ड्रेस पहनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को स्वाट टीम, लिंक रोड़ थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 तमंचें, 2 जिन्दा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, घटना से सम्बन्धित लूटा गया माल सोना व चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गाजियाबाद के साहिबाबाद सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि बीती 24 जुलाई को थाना लिंक रोड क्षेत्र स्थित मानसी ज्वेलर्स के मालिक को अवैध हथियार दिखाकर दुकान के अन्दर SWIGGY और BLINKIT की ड्रेस में दो बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूटपाट करने के संबध में थाना लिंक रोड में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हुई थी। गुरुवार को डीसीपी ट्रांस हिण्डन स्वाट टीम के निरीक्षक अनिल कुमार को सूचना मिली कि लूट करने वाले आरोपी बाइक से सवार होकर वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे से रेलवे रोड होते हुए दिल्ली को जाने वाले है। इसी सूचना पर तुरंत स्वाट टीम और थाना प्रभारी लिंक रोड, स्वाट टीम ट्रांस हिन्डन जोन टीम संयुक्त रूप से वसुंधरा फ्लाईओवर की नीचे चेकिंग करने लगी।

साहिबाबाद एसीपी श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, इसी दौरान चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवारों ने रॉग साइड भागने का प्रयास किया और तभी हडबडाहट में आरोपियों की बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गये। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कबुल नगर बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बोर्डर निवासी कपिल कुमार और कपसाड थाना सरधना जनपद मेरठ, हाल निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बोर्डर निवासी मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये, सोने चांदी के गहने, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए है।

साहिबाबाद एसीपी श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था । पकड़े गए आरोपी कपिल और मनीष का पहले से अच्छा आपराधिक इतिहास है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, आर्मस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्जनों के आस पास मुकदमें दर्ज है। पकडे गये दोनो आरोपियों ने बताया कि उन्होने अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर SWIGGY और BLINKIT की ड्रेस पहनकर इसलिए गए थे, ताकि ज्वैलर्स की दुकान को आसानी से खुलवा सकें। आरोपियों के पास से बरामद चोरी की बाइक और ड्रेस इनके एक साथी अभिषेक द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बरामद सोने चांदी के जेवरातों को बेचने के लिए हरिद्वार और बिहार राज्य के समस्तीपुर में लूटा गया माल बेचा था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.