गणेश महोत्सव में खाटू श्याम बाबा का भव्य जागरण, अघोरी बाबा की झांकी ने बांधा समां

Aug 31, 2025 - 18:24
Aug 31, 2025 - 18:24
 0  54
गणेश महोत्सव में खाटू श्याम बाबा का भव्य जागरण, अघोरी बाबा की झांकी ने बांधा समां

कछौना/हरदोई (आरएनआई) नगर में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत शनिवार की रात खाटू श्याम बाबा का विशाल जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। जागरण में महिला-पुरुषों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। देर रात तक भजन-कीर्तन, झांकी और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भक्तों को भक्ति रस में डुबोए रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा की ज्योति प्रज्वलन और आरती से हुआ। दिल्ली से आए बांसुरी वादक रजनीश श्रीवास्तव ने अपनी मधुर धुन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं प्रदेशभर से आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। पूरी रात पंडाल श्याम नाम के जयकारों से गूंजता रहा।

जागरूक भक्तों के आकर्षण का केंद्र “अघोरी बाबा” की झांकी रही, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु देर रात तक उत्साहित नजर आए। सभी भक्तों ने खाटू श्याम बाबा से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामनाओं की प्रार्थना की।

इस मौके पर कार्यक्रम प्रायोजक अमित गुप्ता (बघौली), अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ‘पंकज’, संस्थापक नेताजी राव मराठा, अध्यक्ष अनूप कुमार बबलू सहित उनकी कमेटी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)