गंगा में गिरने वाले नालों का नमामि गंगे टीम ने किया सर्वे, हरदोई में नहीं मिला कोई प्रवाह
हरदोई (आरएनआई) नमामि गंगे (राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन) की टीम ने 04 व 05 दिसंबर को जिला गंगा समिति, हरदोई के सहयोग से गंगा में गिरने वाले नालों का सर्वे किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल निगम शहरी-ग्रामीण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग और जिला गंगा समिति के अधिकारियों ने सर्वे दल को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली से आई टीम—श्रीमती शताक्षी सिंह (आईटी कंसलटेंट) व श्री पंकज रावत (सपोर्ट इंजीनियर)—ने राजघाट व सांडी क्षेत्र के नालों का विस्तृत अवलोकन किया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि जनपद हरदोई की सीमा में गंगा नदी में किसी भी नाले का पानी प्रवाहित नहीं हो रहा है। जिला परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी गंगा तटीय जनपदों में एनएमसीजी की टीमें इसी प्रकार नालों का सर्वे कर रही हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

