खाद वितरण केंद्र बंद होने पर किसानों में भारी आक्रोश, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Aug 23, 2025 - 19:39
Aug 23, 2025 - 19:39
 0  864
खाद वितरण केंद्र बंद होने पर किसानों में भारी आक्रोश, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

कछौना (हरदोई) (आरएनआई) जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर प्रशासन भले ही पर्याप्त भंडारण का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। किसानों को सुबह से देर शाम तक कड़ी धूप में कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। महिलाओं तक को लाइन में लगना पड़ रहा है, बावजूद इसके अधिकांश किसान या तो खाली हाथ लौटते हैं या फिर एक–आध बोरी खाद पाकर निराश हो जाते हैं। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों और बिचौलियों से दोगुनी कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है।

विकासखंड कछौना के साधन सहकारी समिति लि. पुरवा पर खाद वितरण केंद्र के पिछले चार–पांच दिनों से बंद रहने से किसानों में भारी नाराजगी है। समिति अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वितरण गुपचुप तरीके से चहेतों को किया जाता है। आरोप है कि खाद ब्लैक में बेची जाती है, विक्रय केंद्र का कोई तयशुदा समय नहीं है और पारदर्शिता पूरी तरह नदारद है।

अनिल द्विवेदी का कहना है कि खरीफ की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में केंद्र बंद रहने से किसानों को सीधी क्षति हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार से वितरण शुरू नहीं किया गया तो वह अपनी सात सदस्यीय समिति के साथ सामूहिक इस्तीफा देंगे। वहीं, कई किसानों ने भी 225 रुपये की सदस्यता शुल्क वापस लेने और समिति से इस्तीफा देने की बात कही है।

उधर, सचिव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि खाद का वितरण नियमानुसार ही किया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)