खली और सोनू सूद पर ठगी का आरोप, कानपुर पुलिस नोटिस भेजकर करेगी पूछताछ

Dec 9, 2025 - 16:23
 0  432
खली और सोनू सूद पर ठगी का आरोप, कानपुर पुलिस नोटिस भेजकर करेगी पूछताछ

कानपुर (आरएनआई) कथित 1500 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय ठगी मामले में कानपुर पुलिस अब रेसलर द ग्रेट खली और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद तक पहुँच गई है। महाठग रविंद्रनाथ सोनी की ब्लूचिप कंपनी के प्रमोशन में शामिल रहने के आरोपों के बाद दोनों को पूछताछ के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर इनकी भूमिका की जांच जरूरी है।

विदेशों तक फैला ठगी का जाल
कमिश्नर ऑफ पुलिस रघुबीरलाल ने बताया कि इस धोखाधड़ी में अब तक 700 से ज्यादा लोग पीड़ित सामने आ चुके हैं। 90% पीड़ित भारत के हैं, जबकि नेपाल, वियतनाम, चीन, जापान, अमेरिका और फ्रांस के लोग भी इसमें शामिल हैं।
महाठग सोनी ने दुबई में बुर्ज खलीफा के पास दफ्तर बनाकर करोड़पतियों और विदेशी निवेशकों को लुभाया था। कई जापानी कंपनियों ने भी उसकी योजनाओं में पैसा लगाया।

आरोपी की गिरफ़्तारी पर दुबई पुलिस भी हैरान
दुबई पुलिस को पहले आरोपी के भारत में गिरफ्तारी की जानकारी पर विश्वास नहीं हुआ। जांच में सामने आया कि वह रेगिस्तान के रास्ते चोरी-छिपे दुबई से ओमान गया और फिर भारत पहुँच गया। पुलिस अब उसकी संपत्तियों, निजी खातों और क्रिप्टो निवेश की भी जांच कर रही है।

16 कंपनियां और 7 साल का खेल
जांच में सामने आया है कि रविंद्रनाथ ने 2018 से लेकर अब तक 16 कंपनियां बनाई हैं। इनमें रियल एस्टेट, गोल्ड माइनिंग और फाइनेंशियल मार्केट के नाम पर भारी रिटर्न का लालच देकर लोगों को फंसाया गया। उसके कई साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। एक साथी के खिलाफ इंटरनेशनल वारंट जारी है।

एसआईटी करेगी पूरे मामले की जांच
ठगी के बड़े दायरे को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन किया है। एडीसीपी क्राइम अंजली विश्वकर्मा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम जांच करेगी।

ठग की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहली पत्नी को छोड़ बार गर्ल हिमानी से दूसरी शादी की थी। बेटी के जन्म पर दुबई के आलीशान होटल में पार्टी दी गई थी। परिवार के कई सदस्यों के खातों में भी करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं और उनके नाम पर संपत्ति खरीदी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.