कोर्ट के बाहर पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Aug 14, 2025 - 10:19
Aug 14, 2025 - 10:19
 0  864
कोर्ट के बाहर पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

हरदोई (आरएनआई) थाना अतरौली पुलिस ने 12 अगस्त को ग्राम टिकुरी निवासी आरिफ पुत्र रहीश को अवैध तमंचा .315 बोर और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय हरदोई पेशी के लिए लाया गया, लेकिन परिसर के बाहर ही वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

अचानक हुई इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आरोपी की तलाश में विशेष पुलिस टीम गठित कर सघन कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक हरदोई ने उपनिरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल सुधेश कुमार और कांस्टेबल सौरभ शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन को सौंपी गई है, जिन्हें सात दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने सख्त चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही या ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)