केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रस्तावित गुना प्रवास हेतु प्रशासनिक तैयारियों का किया गया निरीक्षण

Nov 26, 2025 - 21:58
Nov 26, 2025 - 22:07
 0  54
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रस्तावित गुना प्रवास हेतु प्रशासनिक तैयारियों का किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 27 से 29 नवम्बर तक निर्धारित गुना प्रवास के मद्देनज़र कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा आज विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विजिट रूट, पार्किंग, मंच एवं बैठक व्यवस्था सहित आमजन से जुड़ी सुविधाओं के कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे प्रवास अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

प्रशासनिक टीम ने इस क्रम में जिज्जी की पंचायत, सांसद खेल महोत्सव स्थल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिंगवासा, एयरस्ट्रिप के पास प्लांटेशन क्षेत्र तथा अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया।

साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार एवं मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव भी स्थल निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। आज निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्‍डे, प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0