केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया बाढ़ प्रभावित कालोनियों का निरीक्षण, कहा – “आपका संकट मैं भलीभांति समझता हूँ”
गुना (आरएनआई) केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गत माह जुलाई में अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित कालोनियों का भ्रमण किया। इस क्रम में उन्होंने सबसे पहले भगत सिंह कॉलोनी,वीआईपी कॉलोनी, न्यू सिटी कॉलोनी, शिव कॉलोनी में गए। इस दौरान प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया बाढ़ प्रभावितों लोगों से संवाद करते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं, राहत सामग्री और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा बाढ़ के समय मैंने जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क बनाकर अतिवर्षा एवं बाढ़ की जानकारी ली। अतिवर्षा एवं बाढ़ के समय मैं स्वयं कलेक्टर एवं एसपी से संपर्क में रहा। उन्होंने कहा कि आपका संकट, आपकी कठिनाई, आपके दिल का दर्द मैं भलीभांति समझ सकता हूं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में, मैं आज भी जा रहा हूं और इसका समाधान प्रशासन के साथ बैठकर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा प्रशासन को धन्यवाद देना चाहता हूं आप सभी की मदद के लिए पूर्ण रूप से लगे रहे। उन्होंने कहा महत्वपूर्ण यह है भविष्य में इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इसके लिए समाधान निकालना जरूरी है। प्रकृति के साथ जब खिलवाड़ होता है तो प्रकृति अपनी तरह से जवाब देती है। वही स्थिति आज उत्पन्न हुई है। अभी मैंने गुनिया नदी का रूट तालाब से निकलते हुए देखा। अगर पानी का रूट अवरुद्ध होगा तो वह अपना रास्ता खुद निकालेगा। उन्होंने कहा मैंने प्रशासन को पूर्ण रूप से स्वतंत्र किया है कि जहां अतिक्रमण हैं,गलत तरीके से प्रकृति के साथ खिलवाड़ हुआ है। उस पूरे कार्य को हम सभी को मिलकर सही करना होगा।
इस अवसर पर विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द सिंह धाकड़, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा, विकास जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे,अपर कलेक्टर अखिलेश जैन,एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डे, प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1



