किसानों को राहत: डीएम अनुनय झा की पहल पर हरदोई पहुँचा 2600 एमटी यूरिया, कल तक मिलेगा डीएपी
हरदोई (आरएनआई) खरीफ सीजन में खाद संकट से जूझ रहे किसानों को आखिरकार बड़ी राहत मिलने जा रही है। जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल और सतत निगरानी के चलते शनिवार को बरेली प्लांट से 2600 एमटी इफको यूरिया की खेप हरदोई रैक पॉइंट पर दोपहर 12 बजे पहुंची। वहीं 25 अगस्त तक एनएफएल कंपनी का 1595 एमटी डीएपी भी जिले में उपलब्ध हो जाएगा।
डीएम ने स्पष्ट किया है कि खाद वितरण में गड़बड़ी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कृषि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सहज व पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए।
ऐसे होगा वितरण
प्राप्त 2600 एमटी यूरिया में से 1000 एमटी आईएफएफडीसी केंद्रों और 1600 एमटी समितियों व पीसीएफ केंद्रों पर वितरित किया जाएगा। फिलहाल 16 सीसीटीवी युक्त केंद्रों पर प्रेषण कार्य शुरू हो गया है, जहां लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारी क्लस्टरवार ड्यूटी पर तैनात हैं। शेष केंद्रों पर सीसीटीवी लगने के बाद ही वितरण प्रारंभ होगा।
इसी तरह 1595 एमटी डीएपी की खेप में से आधी मात्रा समितियों के गोदामों और आधी निजी विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
किसानों को उम्मीद
खाद की कमी के कारण कई दिनों से परेशान किसान मानते हैं कि यदि वितरण व्यवस्था निष्पक्ष और कड़ी निगरानी में हुई तो संकट काफी हद तक दूर होगा और खरीफ की फसलों पर संकट का बादल छंट जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



