किसान प्रोड्यूसर कम्पनी बन्द होने से परेशान किसानों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर पुनः एफपीओ कम्पनी चालू कराने की मांग की

Aug 22, 2025 - 19:51
Aug 22, 2025 - 19:53
 0  243
किसान प्रोड्यूसर कम्पनी बन्द होने से परेशान किसानों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर पुनः एफपीओ कम्पनी चालू कराने की मांग की

कछौना, हरदोई (आरएनआई) किसानों की ही अपनी कंपनी हो, जिसमें किसान ही मालिक हो और वही खरीददार हो, ऐसी कंपनी जोकि कम दामों पर गुणवत्ता पूर्व खाद, बीज, उचित दर पर मिल सके। उसके उत्पादन का सही मूल्य मिल सके। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए किसानों ने आपसी सहयोग से 2500 किसानों के समूह ने हरदोई किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का गठन 13 अक्टूबर 2017 में किया गया, किसानों के जीवन में बदलाव शुरू हो गया। कृषि कार्य में अमूल चूल परिवर्तन हुआ, छोटे-छोटे किसानों ने कृषि कार्य सब्जी उत्पादन का बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों की अच्छी मेहनत व सरकार के सहयोग से किसानों ने ग्राम सभा गौहानी में बीज प्रोसेसिंग यूनिट लगवाई। लेकिन एचसीएल फाउंडेशन के प्रभावी सहयोग न मिलने के कारण एफपीओ कई माह से बंद चल रही है। एफपीओ बंद होने के कारण शेयर धारकों व किसानों को खाद, बीज, उपकरण मिलने में असुविधा हो रही है। एफपीओ के पदाधिकारी आपसी मतभेद के चलते एफपीओ कम्पनी कई माह से बंद चल रही है। पूरे मामले की स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर पुनः एफपीओ कम्पनी चालू होने की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)