कार्यक्रम स्थल पर सूचीबद्व सभी लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेः जिलाधिकारी

Mar 11, 2024 - 19:57
Mar 11, 2024 - 20:00
 0  1k
कार्यक्रम स्थल पर सूचीबद्व सभी लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेः जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्टेªट सभागार मे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे 13 मार्च 2024 को सम्भावित प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त निगम के माध्यम से लाभार्थियों को रियायती ऋृण वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम के सम्बन्ध मे बैठक हुयी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल रसखान प्रेक्षागृह मे सभी आवश्यक तैयारिया ससमय पूर्ण कर ली जाये। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाये। कार्यक्रम स्थल पर सूचीबद्व सभी लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। कार्यक्रम मे मा0 जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त आदि उपस्थित रहें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)