काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना समेत पूर्व सैनिक और विजेता छात्र सम्मानित

Aug 8, 2025 - 19:30
Aug 8, 2025 - 19:32
 0  486
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना समेत पूर्व सैनिक और विजेता छात्र सम्मानित

फतेहपुर (आरएनआई) काकोरी शहीद स्मारक लखनऊ से आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं सहित संबंधित की उपस्थिति में देखा व सुना गया। 

जनपद स्तरीय कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत काकोरी ट्रेन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ जनप्रतिनिधियो व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। प्रेक्षागृह में लगाई गई प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियो व जिलाधिकारी ने फीता काटकर स्टालों का अवलोकन भी किया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति से ओतप्रोत करने वाले कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना व पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को जनप्रतिनिधियो ने अंगवस्त्रम, मिष्ठान व पौधा देकर सम्मानित किया। साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में आयोजित भाषण, निबन्ध, सुलेख, वादविवाद, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कृषि विभाग के कृषि यन्त्र की बुकिंग के उपरांत लाटरी में चयनित कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण किया। कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों ने संबोधित भी किया। डीएम रविन्द्र सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि जनपद का सौभाग्य है कि स्वतंत्रता के संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना को प्रत्यक्ष रूप से देख रहे हैं और उनके समय की गई संघर्षों व देश के प्रति समर्पण कि भावना सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि अमर क्रांतिकारियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि देना तब सार्थक होगी जब हम सभी अपने देश के उत्थान लिए अपनी-अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, परियोजना निदेशक, उपायुक्त उद्योग, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अग्रणी लीड बैंक प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0