कांगपोकपी में 700 एकड़ पर अफीम की अवैध खेती का पता, पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने की सघन कार्रवाई की मांग

Nov 26, 2025 - 15:36
 0  81
कांगपोकपी में 700 एकड़ पर अफीम की अवैध खेती का पता, पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने की सघन कार्रवाई की मांग

इंफाल (आरएनआई) मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दावा किया है कि राज्य के कांगपोकपी जिले में लगभग 700 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती हो रही है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी 24 नवंबर 2025 को किए गए हवाई सर्वे में सामने आई। इस क्षेत्र में माउंट खोबरु के पास अवैध खेती पाई गई, जो कई मूल निवासियों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।

पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य के वनों का गंभीर नुकसान हो रहा है और सांस्कृतिक विरासत पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने मौजूदा सरकार, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एनसीबी और मणिपुर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि ये एजेंसियां कई इलाकों में अफीम की अवैध खेती को तबाह करने के प्रयास कर रही हैं।

बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि पहले भी सरकार ने चेतावनी दी थी कि गोल्डन ट्रायंगल का ड्रग कॉरिडोर मणिपुर के रास्ते भारत तक फैल रहा है, इसके लिए बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं और अफीम की अवैध खेती की जा रही है। इसके बावजूद इन चेतावनियों को अनदेखा किया गया।

पूर्व सीएम ने कहा कि अभी भी चुनौतियां बरकरार हैं और इस अवैध खेती का स्थायी सफाया करने के लिए बड़े पैमाने पर मानवबल और कई महीनों तक चलने वाले अभियान की आवश्यकता है। उन्होंने तत्काल और सघन कार्रवाई की मांग करते हुए चेताया कि तभी ही अफीम की अवैध खेती पर पूर्ण नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.