कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बोले CM योगी — ‘अब तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण का दौर’

तड़के सुबह से ही नगर निगम  के सफाई कर्मचारी रामघाट कल्याण मार्ग को साफ कर रहे हैं। साथ ही आवारा पशुओं को भी पकड़ा गया। अतिक्रमण  को भी हटाया गया। 

Aug 21, 2025 - 16:10
 0  108
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बोले CM योगी — ‘अब तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण का दौर’

अलीगढ़ (आरएनआई) यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस मनाया जा रहा है। अलीगढ़ के तालानगरी स्थित मैदान में कार्यक्रम चल रहा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। साथ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उमा भारती आदि मौजूद हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के दिखाए हुए रास्ते पर हमें राजवीर सिंह राजू भैया के साथ चलना है। उनको शत-शत नमन है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि बाबूजी ने सनातन धर्म की पताका को सबसे ऊंचा फहराया है। बाबूजी ने अपनी सीएम की कुर्सी को  छोड़कर राम मंदिर की ओर कूच किया था। आज यहां पर मौजूद जनता उनके प्रति सम्मान को दिखाता है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  हम सब संकल्प लेते हैं कि सपा की साईकिल को उखाड़ फैंकना है। उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि नाम में क्या रखा है, उनकी मानसिकता ही गुलामी की है, वो नाम का क्या मतलब जाने। नाम की महिमा वही समझेगा जिसकी मानसिकता राष्ट्रीयता की हो। 

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबूजी कल्याण सिंह को नमन के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने अपने आदर्शों की छाप सभी पर छोड़ी है। जब बाबूजी स्वास्थ्य मंत्री रहे, तब स्वास्थ्य सेवाएं कैसी होनी चाहिए, यह करके उन्होंने दिखाया। बाबूजी जो बोले थे वह आज भी याद है, उन्होंने कहा था कि ढांचा के गिराने की जिम्मेदारी मैं ले रहा हूं। यूपी में पिछले साढ़े आठ साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में बाबूजी की आधारशिला पर डबल इंजन की सरकार चल रही है।

विपक्ष के बारे में उन्होंने कहा कि जब इनकी सरकार होती थी, तो त्योहार पर दंगों का ग्रहण लग जाता था। मोदी जी के नेतृत्व में तुष्टीकरण नहीं संतुष्टि करण है। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया, जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटा करके आतंकवाद का खात्मा किया। पहले घोषणाएं बहुत होती थी पर अब उसका मूर्त रूप देखने को मिल रहा है। पिछले साढ़े आठ वर्ष में प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है। अब तो चुनाव आयोग को भी धमकी दी जा रही है।

शहर में कार्यक्रम स्थल के आस-पास कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को लेकर होर्डिंग कुछ-कुछ दूरी पर लगी हैं। तड़के सुबह से ही नगर निगम  के सफाई कर्मचारी रामघाट कल्याण मार्ग को साफ कर रहे हैं। साथ ही आवारा पशुओं को भी पकड़ा गया। अतिक्रमण  को भी हटाया गया।

भाजपा के जिला कार्यालय से आने वाले क्यामपुर रोड के मोड़ पर हिंदू गौरव दिवस का होर्डिंग टूटा पड़ा था। न तो तेज आंधी आई और न मौसम खराब हुआ, फिर भी होर्डिंग टूट गया।

आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम में गर्माहट है। कार्यक्रम में मौजूद हर किसी को बारिश होने का डर लगा हुआ है। रामघाट कल्याण मार्ग ऊंचा है और कार्यक्रम स्थल नीचे है। बारिश हुई तो जलभराव हो  सकता है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.