कलेक्‍टर द्वारा नायब तहसीलदारों के प्रभारों में परिवर्तन कर दी गयीं जिम्‍मेदारियां

Nov 15, 2024 - 15:00
Nov 15, 2024 - 15:01
 0  3.3k
कलेक्‍टर द्वारा नायब तहसीलदारों के प्रभारों में परिवर्तन कर दी गयीं जिम्‍मेदारियां

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा प्रशास‍कीय कार्य सुविधा की दृष्टि से अनुराग जैन नायब तहसीलदार को वृत्‍त पनवाड़ीहाट तहसील आरोन से वृत म्‍याना तहसील गुना (ग्रामीण) के लिये नियुक्‍त किया गया है।

इसी प्रकार नरेन्‍द्र यादव नायब तहसीलदार को कार्यालय कलेक्‍टर गुना से वृत्‍त छावनी तहसील गुना (नगर) के लिये नियुक्‍त किया गया है।

श्रीमति आरती गौतम नायब तहसीलदार को वृत्‍त छावनी तहसील गुना (नगर) से कार्यालय कलेक्‍टर भू-अभिलेख शाखा गुना के लिये नियुक्‍त किया गया है। 

मयंक खेमरिया नायब तहसीलदार को वृत्‍त म्‍याना तहसील गुना (ग्रामीण) से वृत्‍त पनवाड़ीहाट तहसील आरोन नियुक्‍त करने के आदेश जारी किये गये हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0