कनाडा में पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; छह दिन में दूसरी घटना
कनाडा (आरएनआई) — कनाडा में पंजाबी सिंगर्स एक बार फिर गैंगवार की चपेट में हैं। मशहूर सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया के जरिए ली है।
यह घटना बीते छह दिनों में पंजाबी कलाकारों पर दूसरा हमला है। इससे पहले सिंगर तेजी कहलों के घर पर भी फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली थी।
पुलिस के अनुसार, चन्नी नट्टन पर हुआ हमला उन्हें “चेतावनी देने” के उद्देश्य से किया गया था। गोल्डी ढिल्लों ने अपने बयान में कहा कि गैंग का मकसद सिंगर को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि उन्हें सिंगर सरदार खेहरा के साथ संबंध रखने से रोकना था।
ढिल्लों ने लिखा, “यह एक वॉर्निंग थी। जो भी कलाकार खेहरा के संपर्क में रहेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।” गैंग ने यह भी स्पष्ट किया कि नट्टन से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।
इन लगातार हो रही घटनाओं से पंजाबी संगीत जगत में दहशत का माहौल है। कई कलाकारों ने सुरक्षा कारणों से अपने ठिकाने बदलने या भारत लौटने की तैयारी शुरू कर दी है।
स्थानीय पुलिस ने कहा है कि सभी घटनाओं की जांच चल रही है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



