कछौना में नया किसान कल्याण केन्द्र भवन निर्माण एक वर्ष से ठप, जर्जर बीज भंडार से कर्मियों व किसानों की जान पर मंडराया खतरा
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विकासखंड कछौना में गौसगंज मार्ग पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का भवन कई दशकों से जर्जर अवस्था में संचालित हो रहा है। कई वर्षों से इस भवन के निर्माण हेतु किसान संगठन व जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के अथक प्रयास से लगभग एक वर्ष पूर्व राजकीय कृषि बीज भंडार के नव भवन निर्माण हेतु दो करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत हो गई, परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक नव भवन निर्माण का कार्य चालू नहीं कराया गया है। जिससे राजकीय बीज भंडार कर्मियों सहित क्षेत्र के किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
बताते चलें विकासखंड कछौना में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का भवन कई दशकों से जर्जर अवस्था में है, यह भवन कभी भी ढह सकता है। यहां पर दूर दराज के किसान खाद बीज व कृषि उपकरण आदि योजनाओं की जानकारी हेतु आते हैं। इमारत जर्जर होने के कारण अवश्य अभिलेख, पंपलेट व बीज बरसात में इमारत में पानी आने से खराब होते हैं। यहां पर कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर कार्य करते हैं। यहां पर आने वाले किसानों की भी जान जोखिम में रहती है। इस पूरे मामले को लेकर काफी समय से किसान संगठन शासन प्रशासन से नव भवन निर्माण की मांग कर रहे थे। इस ज्वलंत समस्या को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने शासन में प्रमुखता से रखा, विधायक के इस प्रयास से नया किसान कल्याण केन्द्र का भवन निर्माण हेतु दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई। नव भवन निर्माण हेतु भूमि की भी फरमाइश हो गई है। यह सब कागजी कार्यवाही पूरी होने के बावजूद लगभग एक वर्ष का समय भी जाने के बाद भी अभी तक भवन निर्माण का कार्य चालू नहीं हुआ है। जिससे राजकीय बीज भंडार के कर्मियों व यहां पर आने वाले सैकड़ों किसानों के जीवन पर हमेशा खतरा बना रहता है। कभी भी यह भवन ढह सकता हैं। जिसकी चपेट में आने से कभी भी जनहानि हो सकती है। शायद जिम्मेदार लोग जनहानि होने के बाद ही कुम्भकर्णीय नींद से जागेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



